फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं पार्किंग की कोई व्यवस्था, बाजार में पीली पट्टी नहीं होने के कारण इधर-उधर खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है, लेकिन पार्किंग के इंतजाम न होने की वजह से आए दिन जाम लग रहा है। ग्राहक दुकानों के आगे ही वाहन पार्क कर रहे हैं जिससे बाजारों में दुपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हर साल ये समस्या बनती है लेकिन प्रशासन और नगर परिषद कोई सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन

इस समय त्योहारी सीजन है। बाजारों में लोगों की अधिक भीड़ हो रही है। मैन बाजार के बीच से गुजरने वाली सड़क की लंबाई 20 फुट भी नहीं है। काफी लोग इस भीड़ के अंदर से वाहन निकालने की कोशिश करते हैं, जिस कारण बाजार में जाम लग जाता है। लोग घंटों इस जाम में फंसकर रह जाते हैं क्योंकि बाजार के दुकानदार भी अपनी बाइक व स्कूटी को दुकान के आगे खड़ा करते हैं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी हो रही है। यदि शहर में बाजार के बाहर पार्किंग की व्यवस्था हो तो इस जाम से छुटकारा मिल सकता है।
शहर का मुख्य बाजार रानी तालाब से लेकर, फव्वारा चौक से होते हुए भारत सिनेमा तक है। यहां का रास्ता तंग जरूर है लेकिन यदि इसके अंदर वाहन नहीं जाएं तो जाम की स्थिति पैदा नहीं हो सकती। लोगों का कहना है कि पुरानी सब्जीमंडी के पास, रानी तालाब के पास तथा पुराने बस स्टैंड के पास पार्किंग की हो तो समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

जींद सुधार टीम के सदस्य सुनील वशिष्ठ कहते हैं कि गुरुद्वारे के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड के पास भी पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है।
बॉक्स
शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना बड़ी समस्या है।आज तक इसकी तरफ किसी ने प्रयास ही नहीं किया। बिना पार्किंग के शहर में से वाहनों की चोरी भी बढ़ रही हैं। बिना पार्किंग के दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है।
डॉ. राजकुमार गोयल, प्रधान जींद विकास संगठन।
वर्जन
शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए योजना बनाई जा रही है। रानी तालाब व गुरुद्वारा के बीच में जो जगह है, उसके कागजात तैयार करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा रामराय गेट के पास भी एक वाहन पार्किंग बनाने की योजना है। जल्द ही इसको अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

--डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें