फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विनेश को टिकट मिलने से ससुराल में जश्न का माहौल

Sun, 08 Sep 2024 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी23: खेड़ा बख्ता गांव में कार्यक्रम को लेकर लड्डू बनाते हुए हलवाई। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। ओलंपियन विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने पर उनकी ससुराल खेड़ा बख्ता गांव में जश्न का माहौल है। विनेश की सुसराल में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को विनेश फोगाट ससुराल पहुंचेगी। उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। विनेश के पति सोमबीर राठी भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं। विनेश के ससुर राजपाल राठी पूर्व सैनिक रहने के साथ 2000 से 2005 तक गांव के सरपंच भी थे।
विज्ञापन

गांव खेड़ा बख्ता के सरपंच चाप सिंह राठी ने बताया कि विनेश का चौगामा खाप की ओर से रविवार को सम्मान किया जाएगा। इसकी तैयारियां हो गई हैं। विनेश को पोली गांव से जुलूस के साथ गांव तक लाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने विनेश के संघर्ष को देखते हुए टिकट दिया है। सम्मान समारोह में लगभग 5000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन बनाने के लिए दो दिन से 25 हलवाई दिन रात जुटे हुए हैं।

07जेएनडी23: खेड़ा बख्ता गांव में कार्यक्रम को लेकर लड्डू बनाते हुए हलवाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें