18जेएनडी26 : कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु। संवाद
उचाना। लाला प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला में रविवार को पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दुष्यंत चौटाला की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। चुनाव के समय लोगों से जो वादा किया था वह पूरे नहीं कर पाए। इसी कारण आज उनकी पार्टी की यह स्थिति हुई है। बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने पर कहा कि भाजपा ने जो मान-सम्मान किया है वह उनको कांग्रेस में नहीं मिला है। पूरे इलाके को देखकर जो उनको इज्जत दी। अब उनकी यह हालत हो गई कि कांग्रेस ने उनके बेटे को लोकसभा टिकट के लायक भी नहीं समझा। इस मौके पर डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, बलवान शर्मा कापड़ो, कुलदीप चहल, जयबीर राणा व अन्य मौजूद रहे। संवाद
18जेएनडी26 : कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु। संवाद