जींद/नरवाना। दबलैन गांव से सोलर पैनल और स्टार्टर चोरी करने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दबलैन गांव निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने खेत में सोलर सिस्टम लगवा रखा है। तीन मार्च को वह अपने खेत से लौटा था तब तो सब कुछ सही था। अगले दिन जब वह खेत में गया तो सोलर पैनल व स्टार्टर चोरी मिला। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद