फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बराड़ खेड़ा के खेतों से सामान चोरी, केस दर्ज

Fri, 18 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। बराड़ खेड़ा में खेतों से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगोंं के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। बराड़ खेड़ा गांव के पूर्व सरपंच दिलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल रात को उसके खेतों से चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी और सबमर्सिबल की मोटर चोरी कर ली। उनका आरोप है कि गांवों में कई शरारती और नशेड़ी किस्म के युवा है जो आए दिन इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें