जींद। बिशनपुरा गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्राचार्य सुनीता सैनी ने बताया कि 19 मई को चोरों ने पीएमश्री स्कूल का ताला तोड़कर आठ बैटरी, एक इन्वर्टर, एक कूलर, दो कैमरे चोरी कर लिए। एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद