नरवाना। जाजनवाला गांव खेत से सोलर पंप के कंट्रोलर चोरी होने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाजनवाला गांव निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने खेत में सिंचाई के लिए 10 एचपी एसी का सबर्सिबल सोलर पंप लगवा रखा है। 15 जुलाई रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोलर पंप के कंट्रोलर की चोरी कर ली। सदर थाना नरवाना पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद