जींद। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में मनीष कुमार ने बताया कि 20 दिसबंर को वह किसी कार्य के चलते हुए गांव में गए हुए थे। वह 27 दिसबंर को गांव से वापस आए तो उनके मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अंदर से 60 हजार रुपये की नकदी, सोने के कुंडल, तबीजी व दो जोड़ी पाजेब गायब मिले। उन्होंने आसपास के लोगों से भी चोरी के बारे में पता किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया कि पुलिस ने मनीष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।