संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। निडानी गांव में मकान का ताला तोड़कर अंदर से 10500 रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में निडानी गांव निवासी रघुबीर ने बताया कि वह और उसके परिवार के सदस्य 25 अक्तूबर को खेत में गए हुए थे। जब वह खेत से वापस आए तो उसके मकान का ताला टूटा मिला और अंदर से सामान की जांच की तो अलमारी से सोने चांदी के जेवरात, 10500 रुपये की नकदी, बैटरी गायब मिली। पुलिस ने रघुबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।