जींद। शहर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने रात भर मार्केट की दस दुकानों में आसानी से चोरी की। जिसमें चोरों ने दुकानों की छत पर लगे एसी के पंखों से कॉपर की पाइप लाइन चोरी कर ली। सुबह घटना की शिकायत मिलने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में दुकान संचालक राजेश ने बताया कि दस जनवरी की रात को अज्ञात लोगों ने उनकी मार्केट में दस दुकानों की छत पर रखे एसी के फैन से कॉपर की पाइप लाइन को चोरी किया है। इसकी जानकारी 11 जनवरी की सुबह उस समय लगी जब सभी दुकानदार दुकानों पर पहुंचे तो सभी की एसी की कॉपर की पाइप लाइन गायब मिली। इस मामले में शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।