बेरी। थाना दुजाना की पुलिस टीम ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नरेश निवासी छारा ने शिकायत दी थी कि 23 अगस्त को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह दुजाना फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो बारिश के कारण उसने अपनी बाइक को दुजाना फ्लाईओवर के नीचे खड़ा कर दिया और अपने दोस्त की गाड़ी में बैठकर चले गए। शाम को जब वह वापस आया तो उसकी बाइक वहां पर नहीं मिली। पुलिस टीम ने इस मामले में पवन निवासी दुजाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चुराई गई बाइक बरामद की गई।