22जेएनडी03: नगूरां गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोगों को जागरूक करते हुए ट
अलेवा। नशे के खिलाफ 12 से 26 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशामुक्त भारत के तहत नगूरां गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा अलेवा गांव की चौपाल में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नशामुक्ति टीम इंचार्ज नरेश कुमार ने की। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर अलेवा थाना प्रभारी बनवारी लाल ने भाग लिया।
नरेश कुमार ने कहा कि सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे व समाज का हर युवा नशे से दूर रहे। प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य बनता है कि वह अपने बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार करें, क्योंकि कई बार समय नहीं देने पर वह कुसंगति में पड़ जाते हैं।
थाना प्रभारी बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा में बनाई गईं नशा मुक्ति टीमों का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश और देश को नशामुक्त करना और नशे में लिप्त लोगों को इससे मुक्ति दिलाकर समाज की मुख्य धारा में शामिल करना है।
इस अवसर पर नगूरां चौकी प्रभारी नफे सिंह, सिपाही सोनिया, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप, प्रताप, समाजसेवी सुदेश नगूरां मौजूद रहे।
22जेएनडी03: नगूरां गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोगों को जागरूक करते हुए ट