07जेएनडी34-कन्या स्कूल उचाना मंडी में एनएसएस शिविर में हिस्सा लेते हुए स्वयं सेविकाएं। संस्थान
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर बुधवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य विषय स्वच्छ भारत अभियान रहा। स्वयं सेविकाओं द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। आमजन को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने बारे जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी मनजीत श्योकंद, प्रवक्ता ललितकला ने स्वच्छता के महत्व, साफ सफाई से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरोज श्योकंद ने कहा कि युवा देश का भविष्य होते है राष्ट्र के निर्माण में युवाशक्ति का विशेष योगदान होता है। देश के निर्माण के लिए एक अच्छे नागरिक बने और अपना अहम योगदान दें। संवाद