फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला एनसीआर में होने से युवाओं को हो रही परेशानी

Sat, 29 Jun 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी27: महिलाओं को संबो​धित करते हुए वृंदा शर्मा। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन की बैठक शुक्रवार को बुआना गांव की ब्राह्मण चौपाल में संगठन की युवा अध्यक्षा वृंदा शर्मा की अध्यक्षता हुई।
विज्ञापन

वृंदा शर्मा ने कहा कि जिला एनसीआर में होने के कारण युवाओं को अधिकाधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं की रोजी-रोटी को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक, जो किसान ट्रैक्टर रखते हैं तथा निजी वाहनों वाले व्यक्तियों को एनसीआर में शामिल होने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ती है, क्योंकि डीजल से चलने वाले वाहन को दस वर्ष बाद कबाड़ में बेचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने ठान लिया है कि जिले को एनसीआर से बाहर निकलवा कर दम लेंगे। एनसीआर की आज तक हमें कोई सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इसके साथ जिले को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करना, पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना व जू के निर्माण आदि पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रघुनाथ, नन्हाराम, राजबीर, मेजर मंगल शर्मा, सरोज देवी, कृष्णा, प्रेमो देवी, माया देवी, किताबो देवी मौजूद रहीं।

28जेएनडी27: महिलाओं को संबोधित करते हुए वृंदा शर्मा। स्रोत संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें