फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: युवक को पीट-पीटकर कुएं में फेंका, पांच दिन तक तड़पता रहा, खेत मालिक ने आवाज सुनी तो निकाला बाहर

Sun, 07 Apr 2024 02:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने सूचना मिलने पर व्यक्ति को कुएं से निकालकर परिजनों को सूचना दी और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां घायल का उपचार चल रहा है। इस मामले में 31 मार्च को सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के लखमीरवाला गांव से 31 मार्च को रधाना गांव में शादी समारोह में गए राजेश के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। घटना के पांच दिन बाद राजेश को शुक्रवार को घायल अवस्था में पांडू पिंडारा से लखमीरवाला गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर खेतों में बने एक कुएं से गंभीर हालत में बरामद किया गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घायल राजेश के परिजनों ने बताया कि वह 31 मार्च को रधाना गांव में आयोजित शादी समारोह में कामकाज निपटाकर वापस अपने घर आ रहा था। जब वह रात को लगभग 10:30 बजे पांडू पिंडारा गांव से लखमीरवाला गांव की ओर जा रहा था तो उनके गांव का ही निर्जन व एक अन्य युवक मिला।

उन्होंने रास्ता रोककर उस पर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वह उसे खेतों में ले गए, जहां पर एक ट्यूबवेल के गहरे कुएं में फेंक दिया। घटना के पांच दिन तक वह कुएं में ही तड़पता रहा। शुक्रवार को उसकी आवाज खेत मालिक को सुनाई दी तो उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घायल को कुएं से निकालकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल परिजन जिन लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी, लेकिन घायल राजेश अभी तक बयान दर्ज करवाने की हालत में नहीं है। घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - एसआई सत्यनारायण, सदर थाना प्रभारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें