फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंडरपास के किनारे ग्रिल लगाने का काम शुरू

Sat, 03 Aug 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी41 : गोवंश को अंडरपास में गिरने से बचाने के लिए लगाई जा रही ग्रिल। संवाद
विज्ञापन
जींद। देवीलाल चौक के पास बने अंडरपास में गिरने से दो गायों की मौत हो चुकी है। दीवार नीची होने के कारण बेसहारा पशु यहां से गिर जाते हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ने इस मामले को लेकर गोसेवा आयोग के चेयरमैन तथा रेलवे अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद रेलवे ने यहां पर ग्रिल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने गोवंशों की 20 फुट ऊंचाई से गिरने से हो रही मौत के बारे में हरियाणा गोसेवा आयोग को बताया था। उन्होंने गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग से बात कर थी। राजकुमार गोयल ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था कि यदि कोई हल न हुआ तो गोभक्तों की बैठक बुलाकर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। 24 घंटे के अंदर ही रेलवे ने यहां ग्रिल लगाने का काम शुरू कर दिया। संवाद

02जेएनडी41 : गोवंश को अंडरपास में गिरने से बचाने के लिए लगाई जा रही ग्रिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें