जींद। घर से दवाई लेने के लिए शहर गई महिला के लापता होने पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय पत्नी शुक्रवार सुबह घर से दवा लेने के लिए जींद गई हुई थी, मगर वह लौटकर नहीं आई। उन्होंने पता किया मगर सुराग नहीं लगा। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि महिला के लापता होने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद