फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मारपीट कर महिला और बच्ची को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। श्रीरागखेड़ा गांव में ससुरालजनों ने मारपीट कर महिला और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पति दीपक सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कंडेला गांव की युवती रानी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 जुलाई 2016 को श्रीरागखेड़ा गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा। उसके पति दीपक के कहने पर ससुरालजनों की प्रताड़ना को सहन किया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी प्रताड़ना बढ़ती गई। जब उसका पति दीपक छुट्टी से घर लौटा तो उसके सामने ही उसकी ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे तथा उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। जांच अधिकारी एएसआई सुमन देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दीपक को नामजद कर अन्य के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, घर से निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें