फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भारत विकास परिषद की वीर शाखा ने अज्ञात शव का करवाया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी11-लावारिश मिले व्य​क्ति के शव का अंतिम संस्कार करवाते शाखा सदस्य। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
जींद। भारत विकास परिषद की वीर शाखा ने नंदगढ़ के पास मिले करीब 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करवाया। यह शाखा की ओर से किया गया 11वां अज्ञात शव का अंतिम संस्कार है। शाखा अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि शनिवार को जुलाना थाना पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिषद को सौंप दिया। इसके बाद शाखा के सदस्यों ने शव को भिवानी वाला स्वर्ग आश्रम पहुंचाकर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया। इस सेवा कार्य में शाखा के कई सदस्यों ने सहयोग दिया। संजय वर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति सम्मानजनक विदाई का हकदार है, चाहे उसकी पहचान हो या नहीं। उन्होंने इसे मानवता के प्रति परिषद की जिम्मेदारी बताया। पुलिस ने भी परिषद के इस प्रयास की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें