24जेएनडी29: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान व किसान नेता। संवाद
- फोटो : संवाद
नरवाना। नरवाना तहसील कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना शनिवार को मास्टर बलबीर सिंह, राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के नेतृत्व में जारी रहा। मास्टर बलजीत सिंह मांडी ने कहा कि सत्ता बदलती है, परंतु किसानों और मजदूरों की हालत नहीं बदलती। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के वादे किए गए, लेकिन हकीकत में खाद, बीज और दवाइयों पर सब्सिडी खत्म कर दी गई और भारी जीएसटी थोप दी गई। उन्होंने बिजली दरों में भेदभाव और किसानों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ पर भी सवाल उठाए। इस अवसर पर अलबेल सिंह चहल, सतबीर खरल, राजेश ढाकल, बलदेव सिंह, गंगा सिंह मौजूद रहे।