04जेएनडी02: हसनपुर गांव में डेंगू के प्रति लोगों को पंपलेट बांटकर जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग क
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगूरां पीएचसी के अधीन हसनपुर व चांदपुर गांव में रेपिड फीवर मास सर्वे किया। इस दौरान टीम ने 25 लोगों के खून के नमूने लिए। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों, कालेजों, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को डेंगू बुखार के लक्ष्ण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दे रही है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों के घरों के कोने-कोने तक पहुंचकर होदी, कूलर, टंकी में कीटनाशक दवाई डाल रही है जोकि मच्छरों के लार्वा के नियंत्रण के लिए काफी प्रभावी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप, अनिल, सुभाष, नवीन, सविता, मीना, बाला, रोशनी, राजेश मौजूद रही। संवाद