फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा में हो रहे शैक्षणिक प्रयोगों को देखने पहुंची टीम

Tue, 16 Apr 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी16: सांइस लैब को देखते हुए टीम। संवाद
विज्ञापन
नरवाना/जींद। मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा में हो रहे शैक्षणिक प्रयोगों को देखने के लिए सोमवार को सफीदों मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पाल के नेतृत्व में विद्यालय का स्टाफ बेलरखा पहुंचा। विद्यालय पहुंचने पर हरियाणा एजुकेशन ऑफिसर एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं विद्यालय प्राचार्य बलजीत गोयत ने टीम का स्वागत किया। इसके बाद सफीदों के स्टाफ ने साइंस पैनोरमा, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, बायो लैब, मैथ लैब, खेल प्रयोगशाला, लैंग्वेज लैब, जनरल साइंस लैब, मिड-डे मिल, रिया पुस्तकालय, एस्ट्रोनॉमी लैब, आईटी लैब, बैंकिंग एंड फाइनेंस लैब और सबसे रोचक साइंस क्विज गैलरी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

विद्यालय में बने फुटबॉल ग्राउंड जो की फ्लड लाइट से सुसज्जित देखकर सफीदों की टीम ने विद्यालय स्टाफ की जमकर प्रशंसा की। स्कूल का भव्य प्रांगण और स्टेज सफीदों की टीम को बहुत पसंद आई। सफीदों के स्टाफ ने अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की। इन सब प्रयोगों को देखकर सफीदों की टीम ने इन सबको अपने स्कूल में और अन्य स्कूलों में बनाने पर जोर दिया। गणित प्राध्यापक सुनील गोयल ने सफीदों के स्टाफ के साथ कुछ दस्तावेज साझा किए जो शिक्षा में नवीनतम प्रयोग हो सकते हैं। सफीदों के स्टाफ का यह दौरा शिक्षा में हो रहे नवाचारों को आपस में बांटने के लिए किया गया।
मॉडल स्कूल सफीदों के प्राचार्य का साइंस के प्रति रुचि और लगाव देखते ही बन रहा था। बच्चों का अनुशासन विद्यालय की टीम को अच्छा लगा। इस अवसर पर प्राध्यापक सुनील गोयल, हरदीप, सुरेंद्र पूनिया, बलजीत सिंह अध्यापक प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

15जेएनडी16: सांइस लैब को देखते हुए टीम। संवाद

15जेएनडी16: सांइस लैब को देखते हुए टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें