फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिठाई की दुकान पर टीम का छापा, पनीर, रसगुल्ला और बूंदी के नमूने लिए

Wed, 26 Apr 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पंचकूला से आई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को बतरा स्वीट्स पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने यहां से पनीर, रसगुल्ला, बूंदी और खोया के नमूने लिए। साथ ही उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया है। दुकान पर कम तौलने और खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। मौके पर टीम के साथ शिकायतकर्ता एडवोकेट वीरेंद्र जांगड़ा भी थे।
विज्ञापन

एडवोकेट वीरेंद्र जांगड़ा ने पंचकूला में विभाग से बतरा स्वीट्स के खिलाफ माप-तौल में घालमेल करने की शिकायत की थी। उन्हें यहां से कम तौल में मिठाई मिली थी। साथ ही उन्होंने मिलावट का भी आरोप लगाया था। वीरेंद्र जांगड़ा ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को दी थी। शिकायत के बाद विभाग की टीम यहां जांच के लिए पहुंची थी। टीम में डीके शर्मा के अलावा एनडी शर्मा, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. जोगेंद्र सिंह भी शामिल थे। टीम ने यहां से पनीर, रसगुल्ला, खोया व बूंदी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। गोदाम में सफाई नहीं मिलने पर टीम ने इसके संचालकों को चेतावनी भी दी।

शिकायतकर्ता व दुकान संचालकों के बीच हुई नोकझोंक
टीम ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर मिठाई की दुकान पर छापा मारा था। इसके बाद दुकान संचालकों ने उनकी मौजूदगी तथा वीडियो बनाने पर आपत्ति दर्ज करवाई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक बढ़ गई। इसके बाद शिकायतकर्ता वीरेंद्र जांगड़ा ने पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में विधायक प्रतिनिधि राजन चिलाना भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शिकायतकर्ता व दुकानदार दोनों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कोट
बतरा स्वीट्स पर सुबह 11 बजे टीम पहुंची थी। यहां से खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए हैं। साथ ही उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। जांच रिपोर्ट सही नहीं होने पर दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डीके शर्मा, संयुक्त आयुक्त खाद्य एवं औषधी विभाग, पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें