फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बच्चों की क्षमता पहचानता है : डॉ. सत्यवान

Sat, 06 Sep 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी10-राजकीय पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए शिक्षक। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि शिक्षा वह साधन है जिसके माध्यम से मनुष्य नई क्षमताएं अर्जित करता है और अपनी मौलिक योग्यताओं को निखारता है। उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता, भाई-बहन, सामाजिक परिवेश और पूरी प्रकृति कभी सिखाकर और कभी चुनौतियां देकर हमें शिक्षित करती है। वहीं एक शिक्षक सिखाने से भी बढ़कर अपने निष्पक्ष और गहन मूल्यांकन से विद्यार्थी की असली क्षमता पहचानता है और उसे सही दिशा में मार्गदर्शन देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें