फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षक ने विवि के एनएसएस ग्रुप में की धार्मिक टिप्पणी

Fri, 08 Sep 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षक धर्म का पाठ पढ़ा रहे हैं। विवि के एनएसएस के एक व्हाट्सअप ग्रुप में शिक्षक द्वारा सनातन धर्म अपनाए जाने की वकालत की गई है। छात्रों ने इसका ग्रुप में ही विरोध किया और किसी छात्र ने ग्रुप में इस बात का स्क्रीनशॉट वायरल कर दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई शिकायत नहीं आई और विवि ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

किसी छात्र की ओर से वायरल मैसेज में शिक्षक ने कहा कि सनातन धर्म सबसे सर्वश्रेष्ठ है, इसलिए हमें इस धर्म को अपनाना चाहिए। इस पर ग्रुप में शामिल एक छात्र ने टिप्पणी की कि एक शिक्षक को इस प्रकार की भाषा शोभा नहीं देती। शिक्षक के लिए सभी धर्म समान होते हैं। क्या एक शिक्षक का ये फर्ज बनता है कि वो अपने छात्रों को धर्म और जाति की बात सिखाए। इस ग्रुप में सभी धर्म व जाति के छात्र हैं। यह मैसेज चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मैसेज की निंदा की जा रही है। विवि के पीआरओ डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने मैसेज नहीं देखा है और न ही उनके पास कोई शिकायत आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें