15जेएनडी17: दनोदा कला गांव में योगाभ्यास करते हुए। स्रोत प्रशिक्षक
नरवाना। आयुष योग सहायक प्रदीप सिंह ने वीरवार को आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दनौदा कलां में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों और आमजन को सूर्य नमस्कार के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शरीर निरोग रहता है। इस अवसर पर डॉ. सुमन कौशिक, डॉ. नीरू शर्मा, फार्मासिस्ट अनिल कुमार सहित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद