फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सूर्य ने उगली आग तो गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया

Mon, 17 Jun 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी01 : भयंकर गर्मी के बीच सड़क से निकलती एक महिला। संवाद
विज्ञापन
जींद। एक पखवाड़े से लगातार सूर्य आग उग रहा है और 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे गर्म हवा के थपेड़ों ने रविवार को लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। दिन के समय हालात यह थे कि शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग गोहाना व सफीदों रोड पर इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 20 प्रतिशत रही। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि वह तेज धूप में घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पानी पीयें। मौसम विज्ञानी डाॅ. राजेश ने बताया कि तीन दिन में मौसम करवट लेगा।
विज्ञापन

रविवार को दिन निकलने के साथ ही सूर्य ने आग उगलनी शुरू कर दी थी। सुबह 9 बजे ही तापमान 40 डिग्री पर जा पहुंचा। दोपहर 12 बजे तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया तो हवा की गति सुबह के 12 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 18 किलोमीटर पहुंच गई। दोपहर बाद ढाई बजे तापमान 46 डिग्री पार कर गया। हवा का मिजाज भी काफी गर्म रहा। इसके चलते सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई दिए।
भीषण गर्मी में जंक फूड खाने से बचें : डाॅ. राजेश
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने बताया कि तापमान 46 डिग्री के आसपास चल रहा है, ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह धूप में बाहर निकलने से बचें, विशेषकर बच्चे व बुजुर्ग। ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें। सूर्य की सीधी किरणों से बचें, जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। अगर निकल भी रहे हैं तो शरीर को कपड़े से ढककर या छाता लेकर निकलें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।
विज्ञापन

बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई में होगी देरी
किसान रोहताश, सुनील ने बताया कि अब अगर बारिश नहीं हुई तो धान के लिए खेत तैयार नहीं हो पाएगा। फिलहाल जो पौध लगाई हुई है, वह तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से खराब हो चुकी है। निरंतर तापमान में बढ़ोतरी से पौध खराब हो रही है। किसानों के लिए इस बार पौध तैयार करना आर्थिक रूप से नुकसान वाला ही साबित हो रहा है। प्रति एकड़ किसान को एक से दो हजार तक का नुकसान हो रहा है। अब बारिश होने पर ही किसानों को राहत मिल सकेगी।
गर्मी व लू से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
गर्मी और लू से बचाव के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है कि हम इससे बचें। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा ने जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

16जेएनडी01 : भयंकर गर्मी के बीच सड़क से निकलती एक महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें