फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने चिड़ियाघर का किया भ्रमण

विज्ञापन
23जेएनडी02: दिल्ली चिड़ियाघर में भ्रमण पर गए स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
जींद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की ओर से कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के 192 विद्यार्थियों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। 18 शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पशु-पक्षियों को करीब से देखा और उनके खान-पान, रहन-सहन व प्राकृतिक आवास के बारे में जानकारी हासिल की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से सीखने का अवसर देना था। चिड़ियाघर में बच्चों ने अलग-अलग पशु-पक्षियों की विशेषताओं को समझा और उनसे जुड़ी रोचक जानकारियां अपनी नोटबुक में दर्ज कीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्राचार्य सुरेंद्र ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें