07जेएनडी31 : हिमानी गुप्ता को सम्मानित करते प्राचार्य जयनारायण और स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय डिजाइनर कैंडल कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में हुआ। वीके क्रिएशन की संस्थापक हिमानी गुप्ता ने छात्राओं को मोम से डिजाइनर कैंडल बनाना सिखाया। उन्होंने सोया मोम, पैराफिन मोम और पाम मोम के बीच का अंतर समझाते हुए विभिन्न आकारों की सुगंधित, तैरती और सजावटी मोमबत्तियों के निर्माण की प्रक्रिया बताई।कार्यशाला में छात्राओं ने स्वयं सुंदर फूलों वाली आकृतियों, टीलाइट, पिलर, कंटेनर व सुगंधित कैंडल्स तैयार कीं। इस अवसर पर डॉ. सुमन, डॉ. हिमांशु, रेनूबाला, कमलेश और संजूबाला मौजूद रही। संवाद