7 सफीदों 3 डीएसपी आचार्य विकास कुमार लोगों को उपहार देते हुए। स्रोत विकास कुमार की संस्था
सफीदों। दीपावली के अवसर पर डीएसपी गौरव शर्मा ने समाजसेवी आचार्य विकास कुमार के साथ झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बीच पहुंचकर मिठाइयां बांटी और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। डीएसपी गौरव शर्मा ने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार है। त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख की भागीदार भी है। जरूरतमंदों के बीच पहुंचने से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत होता है।समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार की वास्तविक खुशी तभी है, जब हर वर्ग इसमें शामिल हो। संवाद