08जेएनडी16 : सीआरएसयू कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : udhampur news
जींद। सीआरएसयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रो. सीआर डरोलिया ने कहा कि सांख्यिकी केवल संख्या नहीं बल्कि शोध की आत्मा है। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी केवल आंकड़ों का खेल नहीं है बल्कि यह सामाजिक अनुसंधान में निष्कर्षों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है। उन्होंने नमूना आकार, मानक विचलन अनुमान और परिकल्पना परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। उन्होंने छात्रों को आधुनिक साफ्वेयर और डेटा विश्लेषण उपकरणों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा सटीक आंकड़े ही सटीक निष्कर्ष की गारंटी हैं। संवाद