18जेएनडी34: कर्मचारियों के संस्पेंशन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। संवाद
- फोटो : संवाद
सफीदों। अधिकारियों व कर्मचारियों के सस्पेंशन के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निगम मैनेजमेंट द्वारा गलत तरीके से सब अर्बन के सुनील जेई, सुभाष जेई, दर्शन लाल एफएम व रतनलाल एफएम के गलत तरीके से सस्पेंशन आर्डर जारी किए गए हैं। इसके विरोध में चारों यूनियन धरना व प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। धरने के 15 दिन बीतने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि जब तक यह चारों सस्पेंशन ऑर्डर वापस नहीं लिए जाते तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मोहन लाल सैनी, श्यामलाल बूरा, राजेश आसन, राकेश चंद्र, रामफल सैनी, संदीप नायडू, कपिल मलिक, कप्तान सिंह, सुनील कुमार, अनिल इंदल, विक्रमजीत, विकास कुमार, कपूर सिंह व सुभाष चंद मौजूद रहे।