फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप, अधिक किराया देने से मना किया तो मालिक ने दुकान से चुराए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार के साथ मारपीट करने, धमकी देने और सामान तोड़ने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

श्याम नगर निवासी नाजर मोहम्मद उर्फ सलीम ने कोर्ट में इश्तगासा दायर किया है कि बत्तख चौक पर उसने 15 साल पहले एक दुकान किराये पर ली थी। जिसका वह लगातार किराया दे रहा है। उसने शमा फ्लावर्स एवं डेकोरेशन के नाम से दुकान की है। उसने 16 दिसंबर 2020 तक का किराया दिया हुआ था। 10 जनवरी 2021 को अपराही मोहल्ला निवासी सतीश कुमार उर्फ शोकी और उसका बेटा विपिन उर्फ विक्रम दुकान पर आए और दुकान का किराया 6 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से देने के लिए कहने लगे। उसने इतना किराया देने से साफ मना कर दिया तो दोनों ने उसकी दुकान से सामान निकालकर बाहर फेंकने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद 16 जनवरी की शाम को दोनों दोबारा से आए और कहा कि दुकान में नहीं रहने देंगे और सारा सामान बाहर फेंक देंगे। उसी दिन रात करीब साढ़े 9 बजे उसका लड़का साहिल दुकान को अच्छी तरह से बंद करके घर चला गया। 17 जनवरी सुबह जब बेटा पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने दुकान के अंदर फूलों का स्टॉक, कपड़े, कूलर, फ्रिज, लैपटॉप, रिकॉर्डिंग सेट, कैमरे, दुकान की फिटिंग, काउंटर, इनवर्टर और बैटरी, दो मेज, चार कुर्सी, डेकोरेशन का कपड़ा, 20 एलईडी लाइटें, एक मोबाइल फोन तथा 32 हजार रुपये गायब थी। उसने आरोप लगाया कि अपराही मोहल्ला के सतीश कुमार उर्फ शोकी, विपिन उर्फ विक्रम, कालू, मनीष, अश्वनी और सुनील ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें