30जेएनडी11 : लोगों को कांग्रेस जन संदेश यात्रा जनसभा का निमंत्रण देते रघुबीर भारद्वाज व अन्य ने
जींद। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि जींद की धरा पर एक फरवरी को तमाम कांग्रेसियों की एकजुटता की तस्वीर उन भाजपा नेताओं का पसीना निकाल देगी जो भ्रामक प्रचार से अपना स्वार्थ साधने के चक्कर में हैं। एक फरवरी को जाट धर्मशाला में कांग्रेस जन संदेश यात्रा में प्रदेश और स्थानीय स्तर पर विचार रहे स्वार्थी सत्तासीनों के कारनामों की पोल पार्टी के वरिष्ठ नेता खोलेंगे। भारद्वाज मंगलवार को जन संदेश यात्रा का न्योता देने के दौरान गांव रायचंदवाला, खुंगा, लोहचब, तलौडा, दालमवाला, बोहतवाला, जाजवान, ईंटल, ईक्कस और दरियावाला में पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि इस जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और विधायक किरण चौधरी संबोधित करेंगी। यह नेता लोगों को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराएंगे और भाजपा की पोल खोलेंगे। भारद्वाज ने कहा कि आज भाजपा के लोग अपने स्वार्थ के लिए जनता के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। भाजपा ने देश व प्रदेश को जाति-पाति, धर्म के नाम पर बांट दिया है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो न कभी जाति-पाति और न धर्म की राजनीति करती। कांग्रेस केवल विकास की नीतियों तथा लोगों के कल्याण के लिए काम करती। भारद्वाज ने लोगों को अधिक से अधिक इस जनसंदेश यात्रा जनसभा में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ हरिकेश, महाबीर, सुभाष, बलदेवा, संधू, जिले सिंह, कृष्ण, नवीन, रिषीपाल, सुभाष, सुरेंद्र, किताब भी मौजूद रहे।
30जेएनडी11 : लोगों को कांग्रेस जन संदेश यात्रा जनसभा का निमंत्रण देते रघुबीर भारद्वाज व अन्य ने