फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चूल्हा खुला छोड़कर करने लगा दूसरा काम, तीली जलाई तो लगी आग से कैदी और बंदी झुलसे

विज्ञापन
झुलसे व्यक्ति को शहर के नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए ले जाते हुए। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद जेल में रविवार दोपहर को रसोई में खाना बनाते समय कैदी सोमा ने बड़ी लापरवाही की। जिसके चलते जेल में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

नरवाना के गांधी नगर निवासी कैदी सोमा की खाना बनाने के लिए ड्यूटी लगी थी। दोपहर में वह अन्य कैदियों और बंदियों के लिए खाना बनाने के लिए सब्जी पकाने वाला था। उसने सब्जी पकाने के लिए गैस चूल्हा चालू छोड़कर अन्य काम करने लगा। काफी देर तक गैस निकलती रही तो सोमा ने रसोई से गैस निकले बिना ही माचिस की तीली जला दी। इससे सिलिंडर से निकली गैस की वजह से आग लग गई। इस आग के कारण सोमा झुलस गया। सोमा पोस्को एक्ट के तहत सजा काट रहा है। इसके अलावा बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला बंदी मिथुन भी इस आग की चपेट में आने से झुलस गया। मिथुन चाय लेने के लिए रसोई में आया हुआ था। मिथुन एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद है। सोमा गंभीर रूप से झुलस गया है। आग से उसका चेहरा, हाथ व पांव जल गए हैं, जबकि मिथुन के पांव झुलसे हुए हैं। जेल प्रशासन ने मिथुन व सोमा को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

गैस चूल्हा खुला छोड़ने की वजह से तीली जलाते ही आग पकड़ने से झुलसा व्यक्ति।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें