फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेव संस्था ने शहर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
04जेएनडी21: सेव संस्था सदस्य ​शिव चौक पर दुकानों के बाहर सफाई करते हुए। स्रोत संस्था
विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट आफॅ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शनिवार को सफाई अभियान चलाया। संस्था सदस्यों ने दुकानों के बाहर पड़े पॉलिथीन को उठाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डस्टबिन के बिना स्वच्छता नहीं रह सकती। यदि हर आदमी कूड़ा डस्टबिन में डालने लगे तो स्वच्छता सुनिश्चित है। हर आदमी ने डस्टबिन का प्रयोग करने की आदत अपनानी चाहिए। सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करेंगे, उसी से हमारा शहर, गांव और देश सुंदर होगा, हमारा बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। इस मौके पर पार्षद राकेश चुघ, अशोक गुलाटी प्रधान कपड़ा एसोसिएशन, बलबीर सिंह श्योकंद, रोहतास गुप्ता, महेश सैनी नंबरदार, मा.जोरा सिंह रेढू , अजय नैन, सुजान सिंह पूनिया, अजय नागपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें