जींद। नगर पालिका इकाई राज्य कमेटी के आह्वान पर उचाना नगर पालिका सफाई कर्मियों ने रविवार को कच्चे सफाई कर्मचारियों पक्का करने की मांग को लेकर हड़ताल तीसरे दिन रविवार को जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। पहले हड़ताल दो मई तक की थी अब पांच मई तक हड़ताल बढ़ गई है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा बंद करना, आबादी के आधार पर नियुक्ति करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के हितों में कार्य नहीं कर रही है। इस मौके पर शीला प्रधान, राजेश ढिलौड़, सतपाल, ओमपति देवी, सुरजी देवी, राजकली, संतरो मौजूद रही। संवाद