फोटो 18जेएनडी18-उचाना मंडी में छात्राओं को कानून अधिकारियों के बारे में जानकारी देते सचिव अमित
- फोटो : Samvad
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव अमित सिहाग ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। दौरान विद्यार्थियों को बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) विषय पर जागरूक किया गया। प्राधिकरण सचिव अमित सिहाग ने कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि कोई व्यक्ति उनकी इच्छा के विरुद्ध उन्हें छूने का प्रयास करे, उन्हें असहज महसूस कराए, अनुचित बातें करे और गलत तस्वीरें या वीडियो दिखाए तो ऐसी स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय इसकी जानकारी अपने अभिभावकों, शिक्षकों को दें। संवाद