फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करोड़ों खर्च कर गोशाला में बने भवन की टपकने लगी छत

Wed, 04 Sep 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी33-श्री कृष्ण गोशाला नगूरां में भवन निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर रोष प्रकट करते कम
विज्ञापन
अलेवा । नगूरां गांव स्थित श्रीकृष्ण गोशाला मेंं करोड़ों रुपये के बजट से गायों के लिए बनने वाले भवन में घटिया सामग्री लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने कहा कि ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके करोड़ों रुपये के बजट पर पानी फेर दिया है। गोशाला में बनाए गए भवन की छत से छह माह में ही पानी टपकने लगा है। यही नहीं ठेकेदार ने नियमों के खिलाफ भवन बनाया है। कमेटी सदस्यों ने कहा कि भवन की हालात ऐसी है कि वह कभी भी गिर सकता है।
नगूरां गोशाला कमेटी प्रधान रणधीर नबंरदार, उप प्रधान कटार सिंह तथा सदस्य जोगिंद्र, संतराम, रामफल दलाल, अजय, जिले सिंह तथा कमेटी मैनेजर जयभगवान ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के प्रयास से नगूरां की श्रीकृष्ण गोशाला में भवन निर्माण के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) से चार करोड़ 37 लाख का बजट पास हुआ था, लेकिन यह विभाग उस समय उचाना कलां के विधायक दुष्यंत चौटाला के पास होने के चलते इसका टेंडर करीब एक वर्ष पूर्व ही हुआ था। भवन का निर्माण लगभग पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन


मामले को दबाने के लिए पंचायतों का दौर जारी

श्रीकृष्ण गोशाला में करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार भवन में घालमेल का मामला सामने आने के बाद ही ठेकेदार तथा गोशाला कमेटी सदस्यों के बीच समझौते को लेकर कई दिनों से बैठक का दौर जारी है। मामले को रफा-दफा करने के लिए ठेकेदार तथा विभाग के अधिकारियों की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कमेटी सदस्यों ने भवन निर्माण की छत पूरी तरह से दुरुस्त होने तक किसी प्रकार के समझौते से इन्कार किया है।

कमी को दूर किया जाएगा : ठेकेदार

ठेकेदार रणधीर का कहना है कि भवन में जहां से पानी टपक रहा है, उसको पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। कमेटी सदस्यों से बात कर उनकी हर समस्या का निवारण किया जाएगा। इसके लिए मौके पर मजदूरों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पेमेंट पर लगा दी रोक : अधीक्षण अभियंता

एचएसआईआईडीसी के अधीक्षण अभियंता रविंद्र जाखड़ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। जब तक भवन की छत में आई त्रुटियों को दूर नहीं कि या जाता और गोशाला कमेटी सदस्य संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक ठेकेदार को पेमेंट नहीं दी जाएगी। इसके लिए जेई को भी मौके पर भेजकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

03जेएनडी33-श्री कृष्ण गोशाला नगूरां में भवन निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर रोष प्रकट करते कम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें