फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिपो से बीएस-6 रोडवेज बस भेजी भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बीएस-6 माडल की पांच बसें रोडवेज डिपो ने भिवानी भेज दी हैं। पांच में से तीन बस जींद उपकेंद्र व एक-एक बस नरवाना और सफीदों उपकेंद्र से भेजी गई हैं। अब डिपो में बसों की संख्या 163 रह गई हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की बसों की संख्या 35 है जबकि पहले बसों की संख्या 168 थी। भिवानी डिपो से जींद के लिए कोई बस नहीं भेजी है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। डीआई सुनील पूनिया ने कहा कि डिपो से पांच बस भिवानी भेजी गई हैं। अभी भिवानी से कोई बस डिपो में शामिल नहीं की गई है। डिपो में जितनी बस हैं उनसे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें