फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर खरीदा जाएगा गेहूं का दाना-दाना : कृष्ण बेदी

Sat, 12 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी32-जन समस्याएं सुनते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नरवाना शिक्षित, विकसित व सुरक्षित इलाका बने, यही उनका सपना है, इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडियों में किसानों को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। मंडियों में खरीद सीजन में स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय, बिजली आपूर्ति, बारदाना, तिरपाल वगैरा तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उठान प्रक्रिया निरंतर बदस्तूर तरीके से हो, इसके लिए खरीद एजेंसियों व ट्रांसपोर्टर्स ठेकेदारों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें