ग्रीन फील्ड हाईवे नंबर 352 ए और नेशनल हाईवे 152 डी के पास निडाना, खरकरामजी, चाबरी, भिड़ताना व ललितखेड़ा के ग्रामीणों का धरना निवर्तमान सरपंच कविता की अध्यक्षता में दिया गया। कविता देवी ने बताया कि धरना कमेटी सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक से मिली और समस्या के बार में उन्हें बताया कि हाईवे के सभी प्वाइंटों पर रास्ता दिया गया है लेकिन चाबरी के पास चढ़ने और उतरने का रास्ता नहीं दिया है। सांसद रमेश कौशिक ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात कर मामले को गंभीरता से लेने की बात कही जिस पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने साइट का निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर यहां रास्ता मिल जाए तो कई गांवों के लोगों को सोनीपत, चंडीगढ़, दिल्ली की तरफ जाने में सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड हाईवे पर चढ़ने और उतरने का रास्ता चाहिए, साथ ही चाबरी-भिड़ताना वाले रास्ते को बंद नहीं किया जाए, ताकि उन्हें शहर या गोहाना रोड की तरफ आने में परेशानी न हो।