फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यापार मंडल के प्रधान ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी25-स्वतंत्रता दिवस पर हुए कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिक फोरम सदस्य। स्रोत सदस्
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। वरिष्ठ नागरिक फोरम ने भारत विकास परिषद भूतेश्वर शाखा के साथ स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। मुख्य अतिथि मंडल व्यापार मंडल के प्रधान अनिल अग्रवाल, फोरम प्रधान डॉ. एके चावला और सदस्यों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्र की समृद्धि, शांति और शक्ति की कामना के लिए हवन-यज्ञ किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. चावला ने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ सदस्य चमन लाल ग्रोवर को सम्मानित किया गया और बच्चों को उपहार दिए गए। अनिल अग्रवाल ने फोरम के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें