06जेएनडी27-विश्राम गृह में गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए पुलिस की टुकड़ी। संवाद
जींद। राज्यपाल असीम कुमार घोष हिसार से सोनीपत जाते हुए सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रूके। उनका यहां पहुंचने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बुके देकर स्वागत किया। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी मित्रा घोष भी मौजूद थीं। राज्यपाल असीम कुमार घोष के सम्मान में पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रशासन के अधिकारियों से जिला के बारे में प्रशासनिक व्यवस्था का फीडबैक लिया। इस अवसर पर एसपी कुलदीप सिंह, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी सैनी, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रो. सीमा गुप्ता, डॉ. राज सैनी मौजूद रहे।