फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास्तान ए रोहनात नाटक का मंचन आजादी के गुमनाम नायकों को किया याद

विज्ञापन
नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत हरियाणा व जिला प्रशासन द्वारा दिवान बाल कृष्ण रंगशाला में दास्तान ए रोहनात नाटक का मंचन करवाया गया। नगराधीश अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नाटक में अंग्रेजों द्वारा रोहनात के ग्रामीणों पर किए गए अत्याचारों को दर्शाया गया।
विज्ञापन

नाटक भिवानी के छोटे से गांव रोहनात के गुमनाम नायकों पर आधारित था जिन्होंने आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया, लेकिन इतिहास के पन्नों में उनकी गौरव गाथा को वह स्थान नहीं मिल पाया। जिसके वह हकदार थे। ऐसे ही गुमनाम नायकों नोंदा जाट, बिरड़ा दास व रूप राम खाती और रोहनात गांव के लोगों के आजादी के लिए कड़े संघर्ष को इस नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। इस नाटक में 1857 की रोहनात गांव की क्रांति के साथ-साथ अंग्रेजों की कू टनीतिक चालों, डिवाइड एंड रूल पॉलिसी, अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचार सहित कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को प्रस्तुत किया गया था। इसके अलावा, नाटक में रोहनात गांव के कुंए का इतिहास भी दिखाया गया था कि किस प्रकार अंग्रेजों के अत्याचार के चलते वहां के गांव का कुआं जलियांवाला बाग की तरह ग्रामीणों की लाशों से भर गया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश भनवाला ,एसडीएम जितेंद्र जोशी, अशोक छाबड़ा, सुभाष ढिगाना एवं मंजू ढिगाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें