फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मरीज की पर्ची पर मुहर लगा मतदान के लिए कर रहे जागरूक

Tue, 16 Apr 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी07-नागरिक अस्पताल की पर्ची पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई मोहर। स्रोत प्र
विज्ञापन
मिठाई के डिब्बों पर भी थीम चुनाव का पर्व की मुहर लगाकर जागरूक करें दुकानदार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिले के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाकर वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल की है। इस नई पहल के तहत डीसी ने जिले के सभी मतदाताओं से वोट बनवाने के साथ वोट डालने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए निवेदन किया है, क्योंकि पिछले चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत कम रहा था।
इस नई पहल के तहत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग जींद को आदेश दिए हैं कि जो भी नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आएगा उसकी इलाज की पर्ची पर मतदान से संबंधित मुहर लगानी अनिवार्य होगी। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में शुरू कर दिया है। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि मिठाई के डिब्बों पर भी मुहर लगाकर ही ग्राहकों को मिठाई बेचें, ताकि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मुहर पर थीम चुनाव का पर्व, देश का गर्व अंकित अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय में जो नागरिक कार्य करवाने के लिए आते है, उन्हें जागरूक करने के लिए लिफ्टों में स्टीकर लगाकर जागरूक किया जा रहा है। जिले में जिस जगह लिफ्टि या सार्वजनिक जगह पर भी मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए स्टीकर लगाने के लिए कहा गया है। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंचकर उनके वोट के महत्व और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि चुनाव का पर्व-देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके।

15जेएनडी07-नागरिक अस्पताल की पर्ची पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई मोहर। स्रोत प्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें