फोटो 7 नरवाना। शोक व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
- फोटो : ढोलपुरा रोड स्थित फैक्ट्री में भट्टी लीक होने के बाद आग बुझाते फायरकर्मी। स्त्रोत: फायर विभाग
नरवाना। गांव दनौदा में हरियाणा कृषक समाज के प्रदेशाध्यक्ष दिवंगत चौधरी ईश्वर सिंह के निधन पर आयोजित शोकसभा में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उत्तरी भारत की विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ईश्वर सिंह का निधन पूरे सर्व समाज के लिए बड़ी क्षति है। उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान का वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उन्होंने कम समय में समाज में अपनी अलग पहचान बनाई और लोगों के बीच गहरा सम्मान अर्जित किया। बेदी ने कहा कि शोकसभा में देशभर से लोगों का पहुंचना उनके व्यक्तित्व और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार और खाप के सदस्यों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। संवाद