फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लघु सचिवालय पर चल रहा निर्माण मजदूरों का धरना 4 मार्च तक स्थगित

विज्ञापन
20जेएनडी12: लघु सचिवालय के बाहर धरना देते हुए निर्माण मजदूर। संवाद
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू जिला कमेटी जींद के नेतृत्व में लघु सचिवालय पर पिछले 10 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को चार मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया। यूनियन के जिला प्रधान जोगेंद्र व जिला सचिव संदीप जाजवान ने बताया कि चार मार्च को अंबाला में श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर निर्माण मजदूर व कारीगर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारियां हर गांव व शहर के हर मोहल्लों में की जाएगी और हर निर्माण मजदूर व कारीगर को इस आक्रोश प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा। इसलिए लघु सचिवालय पर चल रहे धरने को चार मार्च तक स्थगित किया गया है। यूनियन उपप्रधान कपूर सिंह ने बताया कि निर्माण मजदूरों के लिए बने कल्याण बोर्ड को भाजपा सरकार बर्बाद करना चाहती है। इस अवसर पर सह सचिव पवन कुमार, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक प्रधान मनोज, महेंद्र, सुनील, जयपाल, दलबीर, कर्मबीर, सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें