फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाज में जागरूकता लाना भाविप का मकसद

विज्ञापन
15जेएनडी19-बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन। स्रोत स
विज्ञापन
जींद। भारत विकास परिषद (भाविप) भूतेश्वर शाखा की ओर से नई बस स्टैंड पर मीठे जल की छबील लगाई। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चले इस सेवा कार्य में काफी लोगों ने शीतल जल ग्रहण किया। जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन और भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत के महासचिव दीपक जिंदल मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे। शाखा अध्यक्ष नारीश रोहिल्ला ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक मूल्यों का विस्तार करना है। अंकुश शर्मा, बालकिशन बंसल, मोहित गोयल, परमजीत सेठी, सत्यवान नेहरा और ज्ञान प्रकाश सिंघल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें