फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरौली के पास फ्लाईओवर पर मिले पवन के शव को पुलिस ने सौंपा परिजनों को

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बिरौली गांव के नजदीक फ्लाई ओवर के निकट उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चामी गांव निवासी पवन के शव को मंगलवार को उसके जीजा जीवन को पुलिस ने सौंप दिया। फिलहाल इस केस में पुलिस को खास सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

जींद पहुंचे जीवन ने बताया कि उसका साला पवन दो माह पहले राजौंद के ब्लू स्टार होटल में कुक की नौकरी के लिए आया था। एक सप्ताह पहले उसने ब्लू स्टार होटल के मैनेजर सोनू को कहा था कि जींद में किसी होटल की ओपनिंग होनी हैं। एक अक्तूबर से वहां पर नौकरी करेगा। एक अक्टूबर सुबह वह सामान लेकर जींद के लिए निकल गया था। पवन ने अंतिम बार अपने व्हाटसऐप पर मैसेज रविवार शाम पांच बजे देखा था और उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा था। अस्पताल पहुंचने परिजनों ने बताया कि पवन की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी, लेकिन उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि उसकी इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करके मंगलवार दोपहर को शव उनको सौंप दिया।
बाक्स
पर्स में मिला फोटो था दोस्त का
पवन के शव के पास ही पुलिस को पर्स बरामद हुआ था और उसमें केवल एक फोटो मिला था। शुरुआत में पुलिस पर्स में मिले फोटों को पवन का मानकर चल रही थी, लेकिन जांच में सामने आया कि एक अक्तूूबर को राजौंद से आते समय पवन उसके गांव के ही रोहित का पर्स गलती से ले आया था और इसमें रोहित का फोटो था। पुलिस ने पवन का फोटो मानकर रोहित के फोटो को वायरल कर दिया था। जब रोहित का फोटो वायरल हुआ तो उसके परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन बाद में पता चला कि रोहित जिंदा है, लेकिन वह शव तो रोहित के गांव के ही पवन का है। मृतक के जीजा जीवन ने बताया कि पवन दो बहनों से बड़ा था और एक छोटा भाई भी है। पवन की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई, यह उनकी समझ से परे है।
विज्ञापन

बाक्स
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस फि लहाल पता लगाने में लगी है कि पवन जींद के किस होटल पर नौकरी करता था। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें